दरोगा (SI) कैसे बने ? योग्यता | कार्य | वेतन | सिलेबस | एग्जाम पैटर्न

भारतीय पुलिस सेवा में भर्ती होना भारत के कई छात्रों का सपना होता है। वे भी भारतीय पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा और अपने राज्य को अपराध एवं अपराधियों से मुक्त देखना चाहते हैं। भारतीय पुलिस बल में एक अच्छी पोस्ट मिलना बहुत बड़े गर्व की बात होती है, और उन्हीं पोस्ट में से एक है दरोगा या उपनिरीक्षक SI (Sub Inspector) का। इस लेख में हम भारतीय पुलिस के इस पद के बारे में विस्तार से जानेंगे और ये बताएँगे की आप भी किस प्रकार एक दरोगा या SI बन सकते हैं

Whatsapp-par-jude-smart-studentlife

दरोगा /Sub Inspector (SI) किसे कहते है?

दरोगा एक उप-निरीक्षक या पुलिस अधिकारी को कहते हैं, जो एक क्षेत्र में कानून और क्रिमिनल गतिविधियों की निगरानी और प्रबंधन करता है। यह उपाधि कई देशों में प्रयुक्त होती है।

सब इंस्पेक्टर एक ऐसा ही प्रचलित पद है जिसके लिए हर साल लाखों लोग आवेदन करते हैं। सब इंस्पेक्टर किसी भी थाने का वास्तविक नेता होता है। थाने में आने वाले हर तरह की केस का लेखा-जोखा अपने पास रखता है और थाना के मुखिया इंस्पेक्टर को दिखाता है।

दरोगा का रुतबा एक पुलिस विभाग में उप-निरीक्षक के समान होता है। इसका महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र क्रिमिनल जांच और निगरानी होता है। यह उच्चतम स्तर के पुलिस अधिकारियों के नियमित सहायक होता है।

डरोगा बनने के लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता देश और राज्य के कानूनों और नियमों पर निर्भर करती है। अक्सर इसके लिए कम से कम 12वीं पास की गई होनी चाहिए। कुछ राज्यों में विशेष योग्यता या परीक्षा की भी आवश्यकता हो सकती है। आपके पसंदीदा क्षेत्र के डरोगा बनने के लिए आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने स्थानीय पुलिस विभाग की वेबसाइट या कानूनी धाराओं की वेबसाइट पर जांच करें।

दरोगा की सैलरी

दरोगा की सैलरी उसके काम के स्थान, अनुभव, और सरकारी नियमों के आधार पर निर्धारित की जाती है।

शुरुआत में एक दरोगा का वेतन प्रतिमाह ₹38000 होती है। धीरे धीरे इसकी सैलरी एक लाख (1 lack) प्रतिमाह तक हो सकती है। जो की एक दरोगा के लिए अच्छी सैलरी मानी जाती है। आय के अलावे इन्हे ग्रेड पे पर 4200 रुपये प्रतिमाह मिलती है।

दरोगा /सब इंस्पेक्टर को मूल वेतन के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA), HRA, TA और अन्य सुविधा भी दी जाती है। आमतौर पर एक सब इंस्पेक्टर की शुरुआती तनख्वाह ₹35000 करती माह होती है जो वक्त के साथ DA, TA, HRA और अन्य सुविधा के कारण ₹50,000 प्रति माह तक चली जाती है।भारत में सब इंस्पेक्टर का वेतन ₹ 4.2 लाख से ₹ ​​14.0 लाख के बीच है और औसत वार्षिक वेतन ₹ 9.7 लाख है।

दरोगा का कार्य

  • सब इंस्पेक्टर किसी भी थाने का वास्तविक नेता होता है। थाने में आने वाले हर तरह की केस का लेखा-जोखा अपने पास रखता है और थाना के मुखिया इंस्पेक्टर को दिखाता है।
  • है। इसका महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र क्रिमिनल जांच और निगरानी होता है। यह उच्चतम स्तर के पुलिस अधिकारियों के नियमित सहायक होता है।
  • अपने अधिकार क्षेत्र में विधि और व्यवसथ बनाए रखना, अपराधों की जाँच करना, अपराधियों को गिरफ्तार करना, लोगों और संपत्ति की अवैध कार्यों के जोखिमों से सुरक्षा करना.

दरोगा बनने के लिए एग्जाम पैटर्न व सिलेबस

 

विषय

विवरण

लिखित परीक्षा/written exam(online)

MCQ / बहुविकल्पीय

सिलेबस

हिंदी, GK /GS, रीजनिंग, गणित

कुल प्रश्न एवं अंक

160 प्रश्न (प्रत्येक Question: 2.5. अंक )

सिलेक्शन प्रणाली

लिखित एग्जाम > फिजिकल टेस्ट >मेडिकल टेस्ट >डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

 

12 के बाद दरोगा (SI)कैसे बने

  • 12के बाद दरोगा बनने के लिए आपको  किसी भी विषय से 12 पास करना होगा | किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से graduation किसी भी संकाय से पास करना होगा। साथ ही साथ स्नातक में 55% होना अनियार्य है, तभी आप दरोग़ा के लिए चयनित हो पाएंगे।
  • ग्रैजुएशन ( graduation ) करने के बाद केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दरोगा की बहाली आएगी तब, आपको ऑनलाइन अप्लाई ( आवेदन ) करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपकी लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें आपको बेहद अच्छे अंको से उत्तीर्ण करने होंगे |
  • लिखित परीक्षा पास करने के बाद फिजिकल टेस्ट में दिए गए निर्देश के अनुसार शारीरिक ऊंचाई, चेस्ट, वजन,दौड़ आदि पास करने होंगे
  • दोनों में पास होने के बाद मेडिकल टेस्ट होगा जिसमें आँखो की जांच, पैर की तलवे की जांच होती हैं |
  • आपका सिलेक्शन होने के बाद आपके सारे डॉक्यूमेंट /दस्तावेजों का सत्यापन होगा |
  • उपयुक्त चरणों को पार कर आपको पद दिया जायेगा उसके हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे आप दरोगा के कार्यभार को संभाल सको |

दरोगा बनने की योग्यता (शैक्षिक योग्यता )

  1. किसी भी विषय से10वी तथा 12वी कक्षा उत्तीर्ण करें
  2. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वाद्यालय से स्नातक कोर्स (B.A./B. Sc./B. Com./B. Tech )से डिग्री उत्तीर्ण करें |
  3. सरकार की तरफ से दरोगा बहाली आने पर लिखित परीक्षा के लिए हिंदी, सामान्य ज्ञान(gk)/सामान्य विज्ञान( GS)
  4. रीजनिंग,मैथमेटिक्स आदि विषयो की अच्छी तैयारी करें |
  5. लिखित परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार की भी तैयारी करें |

दरोगा बनने की योग्यता (शारीरिक योग्यता)

 दरोगा बनने के लिए शैक्षिक योगिता के साथ शारीरिक योग्यता भी अनिवार्य होता है | इसलिए दरोगा बनने के लिए अपने शारीरिक योग्यताओं की जांच कर ले अन्यथा लिखित परीक्षा के पास होते हुए भी आप का सिलेक्शन नहीं होगा | शारीरिक योग्यताओं साथ ही अपने आगे  के एग्जाम की तैयारी करें |

Height /ऊंचाई

    • Gen/OBC/SC  (पुरुष) – 168 cm
    • ST (पुरुष) – 160 cm
    • Gen/OBC/SC/(महिला)-152 cm न्यूनतम
    • ST category (महिला ) – 147 cm निर्धारित की गयी है।

Chest/चेस्ट

Gen/OBC/SC( पुरुष )-सीना (chest ) फूलाने पर 84 c.m एवं बिना फुलाए 79 c.m होनी चाहिए।

ST Category( पुरुष )   चेस्ट फूलाने पर82 c.m एवं बिना फुलाये 77 c.m होनी चाहिए।

Weight

महिला आवेदक ( Female Condidates ) का वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

Running /दौड़

नियम के अनुसार हर अभ्यर्थी को अधिकतम 28 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होती है। 400 मीटर के ग्राउंड पर अभ्यर्थी को तय समय सीमा के अंदर करीब 12 चक्कर लगाने होते हैं।

इसमें महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट में 2.4 किलोमिटर दौड़ लगाना होगा. 

दरोगा बनने की उम्र

दरोगा बनने की उम्र भारत में राज्य या क्षेत्र के नियमों और शर्तों पर निर्भर करती है। अधिकांश राज्यों में, दरोगा बनने के लिए उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होती है, लेकिन यह भी अलग-अलग हो सकती है।अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति ( SC / ST ) एवं पिछड़ा वर्ग ( OBC )के Condidates को अधिकतम उम्र सीमा में से 5 वर्ष की छूट है।

 अगर आप दरोगा बनने की सोच रहे हैं, तो अपने राज्य या क्षेत्र के नियमों को ध्यान से पढ़ें।

10वी के बाद दरोगा कैसे बने?

10वी के बाद दरोगा बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वी कक्षा उत्तीर्ण करनी होंगी, इसके बाद आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वाविद्यालय से आपको स्नातक (graduation) की डिग्री (degree)किसी भी स्ट्रीम से प्राप्त करना होगी |इसके बाद आप दरोगा के पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

दरोगा बनने के लिए  ऊपर हैडलाइन के माध्यम से आप और जानकारी ले सकते हैं | 

आवेदन करने के लिए वैबसाइट/Website

यूपी पुलिस एसआई/एएसआई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

बिहार पोलीस की भरती की लिए https://www.csbc.bih.nic.in/ वेबसाइट  पर जाना होगा।

मध्य प्रदेश पोलीस की भरती की लिए https://esb.mp.gov.in/e_default.html वेबसाइट  पर जाना होगा।

छत्तीसगढ़ पोलीस की भरती की लिए https://cgpolicehelp.cgstate.gov.in/en/recruitments वेबसाइट  पर जाईए |

झारखंड पोलीस की भरती की लिए https://www.jhpolice.gov.in/recruitments  वेबसाइट  पर जाईए |


 


 

Author

  • Preeti S

    Preeti is a graduate who works with students and helps them guide with their career after their primary and secondary education. She writes on www.smartstudentlife.com on various topics related to education, jobs, career and government schemes.

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Share Karein